आभासी दुनिया के वास्तविक रिश्ते
>> Wednesday, April 7, 2010
जी हाँ , आभासी दुनिया ..यानी कि काल्पनिक ...लेकिन काल्पनिक जो पूरी तरह से काल्पनिक नहीं होती ..आज मैं बात कर रही हूँ इस अंतरजाल पर बने रिश्तों की ..आज बात करना चाह रही हूँ शिखा वार्ष्णेय की .
शिखा से लेखन के ज़रिये सबसे पहली मुलाक़ात हुई ऑरकुट की "सृजन का सहयोग" कम्युनिटी पर ...उसके लेखन और मेरी सोच में कहीं न कहीं साम्य नज़र आता था...जिज्ञासावश ऑरकुट का ही जब उसका प्रोफाइल देखा तो लगा कि लन्दन में रहने वाली लड़की से (मेरे लिए तो लड़की जैसी ही है ) बात मात्र हैल्लो तक के परिचय तक ही सीमित रह जाएगी .....कहाँ मास्को में शिक्षा प्राप्त शिखा और कहाँ मैं उत्तर प्रदेश से पढ़ी हुई..:):) ..और फिर उम्र का अंतर तो था ही....
पर ना जाने कब और कैसे परिचय में प्रगाढ़ता आती चली गयी .. उसके अपनेपन ने कब मुझे उसकी दीदी बना दिया और वो मेरी छोटी बहन बन गयी ...पता ही नहीं चला ..
इस अंतरजाल पर ही हमारी बातें और मुलाकातें होती रहीं ...अपने सुख - दुःख सब आपस में कब और कैसे बांटने लगे ...एहसास ही नहीं है...
अभी जब उसको भारत आना था तो प्रबल इच्छा थी कि एक बार मुलाक़ात हो जाये ....कुछ समय के लिए भारत आने वालों के पास समयाभाव होता है और दिल्ली में एक स्थान से दूसरे स्थान की दूरी भी कुछ कम नहीं होती ..
पर आज यह कहावत चरितार्थ हो ही गयी.....जहाँ चाह वहाँ राह ....
आज सुबह ११ बजे के करीब शिखा का फ़ोन आया कि ---- दी , आप घर पर हो ना , मैं आ रही हूँ आपसे मिलने............ आप स्वयं ही अनुमान लगा सकते हैं कि मेरी ख़ुशी का ठिकाना नहीं था...जल्दी जल्दी सारे काम निपटा कर बस इंतज़ार शुरू ..................जैसे पल - पल बीत ही नहीं रहा था...आखिर पहली बार मिलने जा रहे थे .
खैर घर ढूँढते ढूँढते ( हांलांकि ज्यादा नहीं ढूंढना पड़ा ) जब शिखा मुझसे मिली तो ऐसा लगा कि ना जाने कितनी खुशियाँ एक साथ मेरी झोली में समाँ गयीं हैं ...... करीब तीन घंटे हम साथ रहे ...हर पल जीवंत हो उठा था आप भी उन पलों के गवाह बनें और आनंद लें ....
उन सीमित क्षणों में ना जाने कितना कुछ कहने को था ........ये आभासी रिश्ते आज वास्तविकता के धरातल पर बहुत सुखद लग रहे थे .....बस आज इतना ही....
http://charchamanch.blogspot.com/2010/04/blog-post_07.html Read more...







