copyright. Powered by Blogger.

हम चाँद पर ......

>> Thursday, August 24, 2023

 


 



देखी थी मैंने एक वेब सीरीज़ 

मॉम .....
मिशन ओवर मार्स 

 पल पल 
वैज्ञानिकों की क्रियाएँ
और उनके आस - पास
 घटती घटनाएँ
माना कि वो मात्र थी 
एक कहानी 
सब कुछ था 
डायरेक्टर के हाथ में 
फिर भी 
हर क्षण जूझते हुए 
वैज्ञानिकों को कार्य के साथ 
जब जूझना पड़ रहा था 
 राजनीति से भी 
तो मन बहुत भर गया था 
दुख से ।
क्या राष्ट्र को भी 
लगा देते हैं दाँव पर 
हमारे नेता ? 
 
आज साक्षी हैं हम 
चंद्रयान 3 की सफलता के 
जबकि पिछली बार 
मिली थी असफलता 
फिर भी 
इस मिशन को पूरा करने में 
वैज्ञानिकों के सपनों को करने पूरा
आभार उन सबका 
जिन्होंने हर सम्भव 
की  है मदद ।

राष्ट्र को ऊँचाई पर 
ले गए हो इसरो के वैज्ञानिकों  
आभार तुम्हारा । 

आभार उन सबका 
जो इस दृश्य के बने 
साक्षी आज एक साथ । 

जय इसरो , जय हिंद ।





1 comments:

shikha varshney 8/24/2023 5:47 PM  

ऐतिहासिक पल थे। गर्व के, खुशी के। सटीक कविता में पिरोया है उन्हें आपने।

Post a Comment

आपकी टिप्पणियों का हार्दिक स्वागत है...

आपकी टिप्पणियां नयी उर्जा प्रदान करती हैं...

आभार ...

हमारी वाणी

www.hamarivani.com

About This Blog

आगंतुक


ip address

  © Blogger template Snowy Winter by Ourblogtemplates.com 2009

Back to TOP