कुछ कम तो न था ...
>> Tuesday, January 10, 2023
जो नहीं मिला ज़िन्दगी में, उसका कुछ ग़म तो न था ।
पर मिला जितना भी ज़िन्दगी में, वो भी कुछ कम तो न था
पानी की चाहत में हम, जो घूमे सहरा - सहरा
दिखा सराब तो हममें भी सब्र कुछ कम तो न था ।
बह गया आँख से पानी, रिस गए दिल के छाले
यूँ शिद्दत से छुपाए थे, मेरा ज़र्फ़ कुछ कम तो न था ।
वज़ूद में मेरे न जाने अब, क्या क्या घुल गया है
यूँ तो ख्वाहिशों का रंग भी ज़र्द कुछ कम तो न था ।
तपिश थी आंखों में और सुलग रहा था सीना मेरा
अरमानों का कोयला भी" गीत " ,सर्द कुछ कम तो न था ।






