बलात्कार ??????????????????
>> Friday, July 23, 2010
बलात्कार,
केवल नहीं होता
नारी देह का ,
और ना ही
यह शब्द
बंधा है
मात्र
नारी की ही
संवेदनाओं से ,
असीमित है
इस शब्द की
परिभाषा ,
नर और नारी
दोनों ही
चाहे - अनचाहे
अभिशप्त हो जाते हैं
इस शब्द की
परिधि में .
बस होता है यूँ
कि
भुगतना पड़ता है
परिणाम
मात्र नारी देह को
पुरुष देह तो
परिणाम से परे है
जब भी
अनचाही इच्छा
थोप दी जाती है
एक पक्ष की
दूसरे पक्ष पर
तो -
हो जाता है
बलात्कार ....







