कृत्रिमता
>> Saturday, October 10, 2009
ज़िन्दगी है
कृत्रिम सी
और
कृत्रिम से ही
रिश्ते हैं
जानते हैं लोग
एक दूसरे को
पर
पहचानते नहीं हैं ।
इस जानने और
पहचानने के
बीच की दूरी ही
पैदा कर देती है
कृत्रिमता ।
पुराने रिश्तों में
खड़ी हो जाती है
दीवार
जब होता है शुरू
सिलसिला
पहचानने का ।
नए रिश्ते बन नहीं पाते
पुरानों के खँडहर पर
और हम
कृत्रिमता को ओढे हुए
बेमानी सी ज़िन्दगी
ढोते रहते हैं उम्र भर ।





