copyright. Powered by Blogger.

दोस्ती का एक दिन

>> Sunday, August 1, 2010

कल अचानक ही

इस नेट की दुनिया ने

मेरे ज्ञान चक्षु खोल दिए

और मुझे पहली बार ही

पता चला कि --

साल भर में एक दिन

दोस्ती का भी होता है

शायद बाकी दिन

लोग दुश्मनी निबाहते हैं ।


ये पश्चिमी सभ्यता

भारतीय संस्कृति पर

कैसा कब्जा जमा रही है

दोस्ती के साथ साथ

माँ - बाप के लिए भी

साल में एक एक दिन

मना रही है ।


सोचती हूँ कि -

क्या कोई पश्चिमी देश

ऐसी दोस्ती निभा पायेगा ?

जो भारतियों ने निबाही है

दोस्ती की खातिर

अपनी जान तक गँवाई है ।


हमारे देश में दोस्ती के नाम से

इतिहास भरा पड़ा है

पांडवों का भाई होते हुए भी

कर्ण , दुर्योधन के साथ खड़ा है ।

द्रोपदी के साथ थे कृष्ण

जिन्होंने पग - पग पर 

दोस्ती निबाही थी

भरी सभा में उन्होंने ही

उसकी लाज बचाई थी ।


आज हम दोस्ती को भी

एक व्यवसाय समझ लेते हैं

जहाँ कुछ फायदा होता है

वहीं दोस्ती कर लेते हैं ।

क्या कोई कृष्ण - सुदामा जैसी

दोस्ती निबाह पायेगा ?

बिना मांगे अपने दोस्त के लिए

सब कुछ न्योछावर कर पायेगा ?


दोस्ती का झरना तो

हमारे देश में बहता है

वो चंद लफ्जों का मोहताज़ नहीं

ऐसा मुझे लगता है

इसीलिए कहती हूँ --

फ्रेंडशिप डे और वीक में

दोस्ती को मत बांधो

दोस्ती को दोस्ती रहने दो

इन चीज़ों में मत आंको ...


.



Read more...

स्याह रात

>> Tuesday, July 27, 2010



मेरी ज़िंदगी में,


अमावस क्यों है


स्याह रात की ये 


तन्हाईयां क्यों हैं


चाँद भी आसमाँ पर


दिखता नही है


चाँदनी का भी कोई


नामों निशाँ नही है


तारों की झिलमिलाहट ही


सुखद लग रही है


जैसे कि ना जाने


कितने स्वप्न


आसमाँ पे टंग गये हैं 


यहाँ से खड़ी मैं


देखती हूँ जब


जैसे कि सपने सब 


जीवंत हो उठे हैं


सुकून मिलता है


उन सपनों को देखने से


लगता है कि ज़िंदगी में


पूर्णिमा आ गयी है


पर ----


सपने तो बस सपने हैं


हक़ीकत में तो--


ये स्याह रात आ गयी है..





Read more...

हमारी वाणी

www.hamarivani.com

About This Blog

आगंतुक


ip address

  © Blogger template Snowy Winter by Ourblogtemplates.com 2009

Back to TOP