copyright. Powered by Blogger.

हे कृष्ण - आओ तुम एक बार

>> Monday, May 31, 2010



हे  कृष्ण -

आओ  तुम एक बार 

लेकर  कल्की  अवतार 


पापों का नाश कर  तुमने 

पापियों को मुक्ति  दी 

आज पापों के बोझ से 

अवनि  है धंस रही 

फ़ैल  रहा दसों दिशाओं में 

अपरिमित  भ्रष्टाचार 

हे कृष्ण -

तुम आओ  एक बार 


सतीत्व  की रक्षा को तुमने 

था स्वयं को अर्पित किया 

आज यहाँ हर चौराहे पर 

स्त्रीत्व  खंडित  हो रहा 

संवेदनाएं  प्रस्तर हुयीं 

हुआ  असीमित व्याभिचार 

हे कृष्ण -

आओ तुम एक बार 


धर्म रक्षा  हेतु तुमने 

श्राप गांधारी का लिया 

आज धरती पर है 

अधर्म का दिया  जला 


धर्मान्ध  बने  हुए सब 

कर रहे एक दूजे पर प्रहार 

हे कृष्ण -

आओ तुम एक बार 

ले कर कल्की अवतार


Read more...

सर्द मुस्कान

>> Wednesday, May 26, 2010



एक   साझा  नज़्म....


कभी कभी कुछ रचनाएँ मुक्कमल होती हैं जुगलबंदी से.....आज की  यह नज़्म भी एक ऐसी ही जुगलबंदी 

है...मैंने नज़्म ड्राफ्ट की ही थी कि शिखा (वार्ष्णेय ) Online दिखाई  दे गयी...बस मैंने यह नज़्म उसको भेज दी 

पढने के लिए...तुरंत जवाब आया कि बहुत अच्छी है..पर इसे पूरा करो ना ....अब दिक्कत यह है कि जहाँ मेरा     

लिखना बंद हुआ तो उससे आगे कुछ लिखा ही नहीं जाता...मैंने कहा कि अब मैं आगे नहीं लिख पाऊँगी...तुम ही 

पूरा करो....तो बस हो  गयी जुगलबंदी ...... शुरू की  पंक्तियाँ मेरी हैं तो अंत की शिखा की ....बताइए आपको ये 

साँझा  नज़्म कैसी लगी ???????????? 


अश्कों के साथ 

बह कर 

चिपक गया था 

कपोल पर एक 

पलक का बाल 

और तुमने 

चुटकी से पकड़ 

उसे मेरी उल्टी

बंद मुट्ठी पर रख 

कहा था कि

मांग लो 

जो मांगना है  

मैंने 

मांग लिए थे 

तेरे तमाम दर्द 

और 

मेरे चेहरे पर 

खिंच गयी थी 

एक मुस्कान सर्द |



एक  वो  दिन था


और  एक 

आज का दिन है


मेरी झोली में 

तेरे दर्द हैं सारे


और तेरे होठों पर  

मेरी मुस्कान  है ...


Read more...

मुआवज़ा ......एक ख्वाहिश ऐसी भी ..... ( लघु कथा )

>> Sunday, May 23, 2010

new-delhi-railway-station




रेलवे  स्टेशन  पर  अचानक हुई भगदड़  से लोग एक दूसरे पर गिर रहे थे ...जो गिर गए थे लोग उनके ऊपर से ही उन्हें कुचलते  भागे जा रहे थे....किसी को कुछ जैसे होश नहीं था... सबको बस अपनी फ़िक्र थी.....बहुत मुश्किल से भीड़ पर काबू पाया गया ....इस हादसे में तीन की  मृत्यु  हो गयी  और पंद्रह  घायल हुए |

रेलवे  मंत्रालय ने घोषणा की ..कि मृतक के परिवार को दो लाख और घायल को पचास हज़ार मुआवज़ा  दिया जायेगा...
घायलों में एक चौबीस साल का गरीब परिवार का युवक भी था....उसे बहुत गहरी चोटें आयीं थीं...अस्पताल में भरती कराया गया...दोनों पैर की हड्डियां टूट गयीं थीं और पसलियाँ टूट कर एक दूसरे में घुस गयीं थीं ....डाक्टर   का कहना था   कि   जल्दी ही ऑपरेशन नहीं  हुआ  तो  बचाना  मुश्किल  हो जाएगा..  ....ऑपरेशन  में तीन लाख का खर्चा था  जिसका  इंतजाम उसका गरीब बाप नहीं कर पा रहा था...हरसंभव कोशिश कर  हार गया .... निराशा अंतिम चरण पर थी...दिल से आह निकली...काश ये हादसे में  ही  मर  जाता तो  ना इलाज करवाना पड़ता और........








http://charchamanch.blogspot.com/2010/05/164.html




Read more...

आह.. चाँद ......!

>> Thursday, May 20, 2010




ख्व्वाबों के

तारों के

बीच

एक

तमन्ना सा

चमकता चाँद..








तारों की

कटोरियों

के बीच

रोटी सा

रखा चाँद..



अरसे बाद

तेरा आना

और यूँ

मुस्कुराना

जैसे

दिखा हो

ईद

का चाँद ...





खुले

आसमान के तले

पथरीली

धरती पर पड़े

छोटे से

घर की

छत सा

दिखा चाँद ..







आँखें बंद कर

जब तुझे

महसूस किया

चांदनी सा

शीतल

था चाँद.... 

Read more...

लेखनी को चाहिए अब अंगार

>> Tuesday, May 18, 2010






मच   रहा  है 


चहुँ ओर 

हाहाकार 

लेखनी को चाहिए 

अब  अंगार 


एक धमाके से 

कितनी ही जाने 

हो  रहीं  निसार 

और कान में तेल दिए 

बैठी  है सरकार 

अपने ही कर रहे 

पीठ  पीछे  वार 

लेखनी को चाहिए 

अब  अंगार .


व्यवस्थाएं  सब जैसे 

चरमरा  गईं 

सहिष्णुता  भी सबकी 

है  भरभरा गयी 

रोज़  ही  

होते हैं  लोग 

हादसों  के  शिकार 

लेखनी को चाहिए 

अब  अंगार .


जल रहा   हर क्षेत्र है 

अब  इस देश का 

लहरा  रहा परचम 

है व्याभिचार का 

छाद्मधारी 

वेश धारण कर 

विकास का कर रहे 

बस झूठा  प्रचार 

लेखनी को चाहिए 

बस  अंगार ...... 




Read more...

हमारी वाणी

www.hamarivani.com

About This Blog

आगंतुक


ip address

  © Blogger template Snowy Winter by Ourblogtemplates.com 2009

Back to TOP